सुरक्षा चिंता: चीन नहीं करेगा परमाणु संयंत्र का निर्माण

सुरक्षा चिंता: चीन नहीं करेगा परमाणु संयंत्र का निर्माण

सुरक्षा चिंता: चीन नहीं करेगा परमाणु संयंत्र का निर्माण बीजिंग : चीन ने सुरक्षा चिंताओं के चलते छह अरब डॉलर की लागत से गुआंगडोंग प्रांत में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र परियोजना का निर्माण कार्य निरस्त किया।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, दक्षिण चीन स्थित गुआंगडोंग प्रांत में परमाणु ईंधन प्रसंस्करण परियोजना को रद्द कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी ने जिंगमेन नगर निगम के अधिकारियों के हवाले से अपनी रपट में कहा है कि चीन की राष्ट्रीय परमाणु निगम द्वारा प्रस्तावित लांगवान औद्योगिक पार्क परियोजना को रद्द कर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित औद्योगिक पार्क में 2020 तक 1,000 टन यूरेनियमन संवर्धन क्षमता के तौर पर तैयार किया जा रहा था। यहां परमाणु ईंधन उपकरण के विनिर्माण की भी सुविधायें स्थापित होंगी। इसमें कुल 37 अरब युआन (6 अरब डॉलर) का निवेश शामिल है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 13, 2013, 17:12

comments powered by Disqus