सूडान में युद्ध की आशंका, बढ़ा तेल का दाम - Zee News हिंदी

सूडान में युद्ध की आशंका, बढ़ा तेल का दाम

 

सिंगापुर : सूडान के तेल क्षेत्र में युद्ध की आशंका की चर्चा के साथ साथ नार्थ सी क्षेत्र में ब्रिटेन की एक तेल क्षेत्र परियोजना का उत्पादन बंद होने से एशिया में तेल की कीमतों में आज तेजी रही। जून की डिलीवरी वाला लाईट स्वीट क्रूड का न्यूयार्क बाजार का मुख्य अनुबंध 13 सेंट चढ़कर 103.68 डॉलर पर पहुंच गया और इसी माह की डिलीवरी के लिए ब्रेंट नार्थ सी क्रूड नौ सेंट चढ़कर 118.25 डॉलर पर पहुंच गया।

 

आईजी मार्केट्स सिंगापुर ने एक रपट में कहा कि नार्थ सी और सुडानी क्षेत्र में कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा के कारण कीमत चढ़ रही है। नार्थसी के बज्जार्ड आयल फील्ड में सामान्यत: दैनिक 2 लाख बैरल तेल निकाला जाता है। वहां व्यवधान के कारण शनिवार से उत्पादन बंद है। इसका परिचालन कनाडा की नेक्सेन कंपनी करती है।

 

सूडान और दक्षिणी सूडान में तनाव बढने का भी बाजार की धारणा पर असर है। दक्षिण सूडान के नेता सल्वा कीर ने कल कहा कि सूडान ने उनके देश के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। कहा जा रहा है कि सूडानी वायुसेना के विमानों ने दक्षिण सूडान के तेल प्रचार सीमावर्ती क्षेत्र पर बम गिराए हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 25, 2012, 15:09

comments powered by Disqus