सेंसेक्स बंद हुआ 363 अंक चढ़कर - Zee News हिंदी

सेंसेक्स बंद हुआ 363 अंक चढ़कर

मुंबई : आईटी, बैंक,पावर और तकनीकी  शेयरों में भारी खरीदारी से बाजार करीब ढाई फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 363 अंक चढ़कर 16847 और निफ्टी 113 अंक चढ़कर 5050 पर बंद हुए।

 

कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़क गया था। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चिंता बनी रहने से मेटल शेयरों में भी गिरावट आई थी। ऑटो, बैंक, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, तकनीकी शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव दिखा था। एसएंडपी के बैंकिंग सेक्टर पर मूड जताने के बाद बैंक शेयरों में जबर्दस्त तेजी आई और बाजारों का मूड बेहतर हो गया। कच्चे तेल में फिर से उछाल आने से ऑयल एंड गैस शेयर भी चढ़े।

 

यूरोपीय बाजारों की जोरदार शुरुआत ने सेंसेक्स-निफ्टी को दिन के ऊपरी स्तरों पर पहुंचा दिया। सेंसेक्स ने 300 अंकों की छलांग लगाई, वहीं निफ्टी ने 5000 का अहम स्तर पार कर लिया। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की रफ्तार बढ़ गई और सेंसेक्स 400 और निफ्टी 125 अंक उछले। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 2, 2011, 16:16

comments powered by Disqus