सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट - Zee News हिंदी

सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट

मुंबई:  देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 68.91 अंकों की गिरावट के साथ 15658.94 पर जबकि निफ्टी 24.65 अंकों की गिरावट के साथ 4681.15 पर खुला।

 

सुबह करीब 9.35 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 107.16 अंकों की गिरावट के साथ 15620.69 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 32.50 अंकों की गिरावट के साथ 4673.30 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 29, 2011, 10:22

comments powered by Disqus