सेंसेक्स में 162 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 162 अंकों की गिरावट

मुम्बई : देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 162.00 अंकों की गिरावट के साथ 18,309.37 पर और निफ्टी 56.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,574.05 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 20.12 अंकों की तेजी के साथ 18,491.49 पर खुला और 162.00 अंकों या 0.88 फीसदी गिरावट के साथ 18,309.37 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,563.32 के ऊपरी और 18,266.76 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 6.20 अंकों की गिरावट के साथ 5,624.80 पर खुला और 56.95 अंकों या 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 5,574.05 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन भर के कारोबार में 5,650.15 के ऊपरी और 5,559.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 59.77 अंकों की गिरावट के साथ 6,658.33 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 81.24 अंकों की गिरावट के साथ 7,110.75 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में गिरावट रही। दो सेक्टरों प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी में तेजी रही। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 16, 2012, 17:12

comments powered by Disqus