सेबी ने उषा इंडिया पर लगाया 26 लाख रुपए का जुर्माना

सेबी ने उषा इंडिया पर लगाया 26 लाख रुपए का जुर्माना

सेबी ने उषा इंडिया पर लगाया 26 लाख रुपए का जुर्मानामुंबई : शेयर बाजार नियामक सेबी ने उषा (इंडिया) लि. पर 26.33 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। निर्धारित समयसीमा में निवेशक की शिकायतों का निपटान करने में कथित तौर पर विफल रहने पर कंपनी पर यह जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 18 अप्रैल को दिये आदेश में कहा कि उसने उषा इंडिया पर 26.33 लाख रपये का जुर्माना लगाया है।

हालांकि नियामक ने यह भी कहा कि जुर्माने से कंपनी निवेशक की लंबित शिकायतों से नहीं बच सकती।

सेबी को उषा इंडिया के खिलाफ 2005 में 35 शिकायतें मिली थीं और नियामक ने निपटान के लिये इन शिकायतों को कंपनी को भेजा था। लेकिन कंपनी उसका निपटान करने में विफल रही। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 23, 2013, 12:58

comments powered by Disqus