हड़ताल पर गए किंगफिशर के इंजीनियर

हड़ताल पर गए किंगफिशर के इंजीनियर

मुंबई : वेतन नहीं मिलने पर किंगफिशर एयरलाइंस के इंजीनियरों का एक समूह रविवार शाम हड़ताल पर चला गया जिससे उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। किंगफिशर सूत्रों ने कहा, ‘दिल्ली और मुंबई के अभियंता आज शाम से हड़ताल पर चले गए हैं। वह अपने सात महीने के बकाया वेतन का तुरंत भुगतान चाहते हैं।’ सूत्रों ने बताया कि हड़ताल के कारण कुछ उड़ानों में देर हुई है। फिलहाल प्रबंधक रैंक के इंजीनियरों की सेवाएं ली जा रही हैं। डीजीसीए के नियमों के मुताबिक अभियंता द्वारा प्रमाणित नहीं होने पर विमान उड़ान नहीं भर सकता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 1, 2012, 00:05

comments powered by Disqus