होंडा कार की बिक्री नवंबर में 87 प्रतिशत बढ़ी

होंडा कार की बिक्री नवंबर में 87 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली : कार विनिर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने इस साल नवंबर में कुल 3,711 वाहन बेचे, यह बिक्री एक साल पहले इसी महीने में हुई बिक्री के मुकाबले 87.24 प्रतिशत अधिक रही।

कंपनी ने आज एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने नवंबर 2011 में कुल 1,982 वाहन बेचे थे। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी ने 1,218 सेडान सिटी और 2,199 बा्रयो कार बेचे। इसके अलावा उसने 186 जाज और 72 सेडान सिविक बेचे।

इसके अलावा कंपनी ने नवंबर 2012 के दौरान प्रीमिय सेडान एकॉर्ड के 36 वाहन बेचे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 1, 2012, 21:05

comments powered by Disqus