200 मीटर ब्रीस्टस्ट्रोक में नया विश्व रिकॉर्ड

200 मीटर ब्रीस्टस्ट्रोक में नया विश्व रिकॉर्ड

तोक्यो : जापान के 18 वर्षीय अकिकिरो यामागुची ने यहां राष्ट्रीय खेलों में पुरूषों की 200 मीटर ब्रीस्टस्ट्रोक में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

हाई स्कूल के इस छात्र ने दो मिनट 07.021 सेकंड का समय निकालकर हंगरी के डेनियल गुएर्टा के दो मिनट 07.28 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा। डेनियल ने यह रिकार्ड लंदन ओलंपिक में बनाया था।

यामागुची लंदन ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके थे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 15, 2012, 16:30

comments powered by Disqus