BCCI को 19.5 अरब रूपये की कर छूट - Zee News हिंदी

BCCI को 19.5 अरब रूपये की कर छूट

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड बीसीसीआई ने 1997-98 से 2006-07 के बीच एक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में 10 वषरे के दौरान साढ़े 19 अरब रूपये की कर छूट का लाभ पाया। खेल मंत्री अजय माकन ने लोकसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में खेल मंत्री अजय माकन ने यह जानकारी दी है।

 

माकन ने कहा कि बीसीसीआई को एक चैरिटेबल संस्था के रूप में पंजीकृत किया गया था और इसे कर छूट का लाभ मिला। राजस्व विभाग ने सूचित किया कि कानून की धारा 12 के तहत बीसीसीआई का चैरिटेबल संगठन के रूप में पंजीकरण दिसंबर 2009 में एक जून 2006 से वापस ले लिया गया।

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1997.98 में बीसीसीआई ने 11 करोड़ एक लाख रूपये का कर छूट प्राप्त किया। संस्था ने 1998.99 में सबसे अधिक 18 अरब 18 करोड़ रूपये का कर छूट प्राप्त किया। बीसीसीआई ने 1999.2000 में 8 करोड़ 37 लाख रूपये, 2000.01 में 36 करोड़ एक लाख रूपये, 2001.02 में 42 करोड़ 98 लाख रूपये, 2002.03 में 31 करोड़ 46 लाख रूपये, 2003.04 में 26 करोड़ 28 लाख रूपये, 2004.05 में 33 करोड़ 46 लाख रूपये, 2005.06 में 32 करोड़ 99 लाख रूपये और 2006.07 में एक अरब 27 करोड़ रूपये का कर छूट प्राप्त किया।

 

माकन ने कहा कि पिछले तीन वषरे में बीसीसीआई को सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुन्क और सर्विस कर में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 27, 2012, 17:11

comments powered by Disqus