Last Updated: Monday, April 29, 2013, 18:34

चेन्नई : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। सुपर किंग्स ने आईपीएल-6 का यह मैच 14 रन से जीत लिया था। मैच समाप्ति पर रियायत को ध्यान में रखने के बावजूद सुपर किंग्स निर्धारित ओवर गति से दो ओवर पीछे पाए गए।
चूंकि वर्तमान आईपीएल संस्करण में यह उनकी पहली गलती है, इसलिए धीमी ओवर गति से सम्बंधित आईपीएल आचार संहिता के तहत धोनी पर 20,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 29, 2013, 18:34