इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टोनी ग्रेग का निधन, Former England captain Tony Greig passes away

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टोनी ग्रेग का निधन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टोनी ग्रेग का निधनलंदन : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी टोनी ग्रेग का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। यह जानकारी शनिवार को एक मीडिया रपट में दी गई।

`स्काई न्यूज` ने नाइन नेटवर्क के हवाले से बताया कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और `चैनल 9` के कॉमेंटेटर ग्रेग फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। ग्रेग को बीमारी के बारे में पूरी जानकारी थी।

ग्रेग ने कहा था,‘यह अच्छा नहीं है। सच्चाई यह है कि मुझे फेफड़ों का कैंसर है। अब देखना है कि वे क्या कर सकते हैं।’ (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 29, 2012, 13:45

comments powered by Disqus