इंडियन ग्रां पी : विटेल ने हासिल की पोल पोजीशन

इंडियन ग्रां पी : विटेल ने हासिल की पोल पोजीशन

इंडियन ग्रां पी : विटेल ने हासिल की पोल पोजीशन ग्रेटर नोएडा : रेड बुल टीम के चालक सेबेस्टियन विटेल ने रविवार को होने वाली दूसरी इंडियन ग्रां पी की मुख्य रेस के लिए पोल पोजीशन हासिल किया है। विटेल ने एक मिनट 25.283 सेकेंड के साथ शनिवार को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर आयोजित क्वालीफाईंग सत्र में पहला स्थान हासिल किया।

रेड बुल टीम के दूसरे चालक मार्क वेबर ने क्वालीफाईंग में दूसरा स्थान हासिल किया। मैक्लॉरेन टीम के चालक लुईस हेमिल्टन ने एक मिनट 25.544 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि फेरारी के चालक फर्नाडो अलोंसो ने एक मिनट 25.773 सेकेंड समय निकाला। अलोंसो रविवार को पांचवें स्थान से शुरुआत करेंगे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, October 27, 2012, 16:17

comments powered by Disqus