इंडोनेशिया ओपन: पहले ही दौर में हारे कश्यप

इंडोनेशिया ओपन: पहले ही दौर में हारे कश्यप

कुआलालम्पुर : भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष एकल खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2013 के एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार गए हैं। कश्यप को बुधवार को जापान के खिलाड़ी शो साकासी ने 21-17, 21-8 से हराया। यह मैच 29 मिनट चला। कश्यप और साकासी के बीच दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले 2008 के इंडिया ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में साकासी विजयी रहे थे।

इस बीच विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी चोंग वेई ली दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। चोंग को हालांकि चीन के झेंगमिंग वांग के खिलाफ जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी। वांग ने वेई को जीत के लिए 56 मिनट तक इंतजार कराया। वेई ने यह मैच 20-22, 21-4, 22-20 से जीता। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह आठवीं भिडंत थी। हर मौके पर वेई विजयी रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 12, 2013, 12:35

comments powered by Disqus