एक गेंद ने जीत से रखा महरूम - Zee News हिंदी

एक गेंद ने जीत से रखा महरूम




एडिलेड : भारतीय पारी के 30वें ओवर में अंपायर की गलती से भारत को त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में जीत से महरूम होना पड़ा। मैच टाई रहा जब जीत के लिये आखिरी गेंद पर चार रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन रन बनाये।

 

लसिथ मलिंगा ने जब पारी का 30वां ओवर फेंका तो पांच गेंद फेंकने के बाद ही अंपायर ने ओवर खत्म होने का संकेत कर दिया। तीसवें ओवर की पांच गेंद में नौ रन बने और पांचवीं गेंद पर धोनी ने एक रन बनाया।
मैच चूंकि टाई रहा लिहाजा वह एक गेंद कम होना भारत को निश्चित तौर पर खुला होगा। इंग्लैंड के अंपायर साइमन फ्राय और नाइजेल लोंग की गलती ने मैच के नतीजे पर असर डाला और भारत एक जीत से वंचित रह गया।

 

भारतीय कप्तान ने नाराजगी जताई लेकिन स्वीकार किया कि इस मामले को तूल नहीं देना चाहिये।
उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , जो हो चुका, वह हो चुका। इसे हम तूल नहीं देना चाहते। इससे विवाद पैदा हो जायेगा। हम किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते। उम्मीद है कि यह गलती दोबारा नहीं होगी, हमारे ही नहीं बल्कि किसी भी टीम के साथ नहीं।

 

 

उन्होंने कहा, हमने पहले भी देखा है कि जब हमने एक ओवर किया और साइड बदल ली लेकिन तीसरे अंपायर ने दखल देकर कहा कि इस ओवर में एक गेंद बाकी थी। ऐसा इस मैच में नहीं हुआ, पता नहीं क्यों।

First Published: Tuesday, February 14, 2012, 19:16

comments powered by Disqus