Last Updated: Friday, July 5, 2013, 17:49
अम्मान : बेंटमवेट वर्ग में भारत के शिव थापा (56 किलोग्राम) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एएसबीसी एशियन कांफेडरेशन बाक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (64 किलो), राष्ट्रीय खेलों के कांस्य पदक विजेता मंदीप जांगरा (69 किलो), और राष्ट्रीय चैंपियन सुखदीप सिंह (75 किलो), पहले ही अंतिम 8 में स्थान बना चुके हैं।
ओलंपियन एल.देवेंद्रो सिंह (49 किलो) को प्री क्वार्टरफाइनल में बाई मिल गई। अब आधी भारतीय टीम के सामने अंतिम चार में जगह बनाने का मौका है। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 5, 2013, 17:49