ओलंपिक तैयारी के लिए 7.95 करोड़ मंजूर - Zee News हिंदी

ओलंपिक तैयारी के लिए 7.95 करोड़ मंजूर




नई दिल्ली : खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएडीएफ) के अंतर्गत लंदन ओलम्पिक और अन्य मुख्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये प्रमुख खिलाड़ियों की तैयारियों के लिये 7.95 करोड़ रूपये स्वीकृत किये हैं।

 

इस सहायता राशि में 45 खिलाड़ियों और 12 कोचों के लिये ‘ऑपरेशन लंदन एक्सीलेंस 2012’ के अंतर्गत दी जाने वाली राशि शामिल है।

 

आज यहां दी गयी जानकारी के अनुसार 4.21 करोड रूपये पहले ही जारी किये जा चुके हैं। यह राशि अब तक 18 खिलाड़ियों को दी जा चुकी है जिसमें चार निशानेबाज आठ एथलीट और छह टेनिस के खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी प्रदर्शन और खेल संघों की सिफारिशों पर कुछ और खिलाड़ियों को यह सहायता राशि दी जाएगी।  (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 31, 2012, 19:43

comments powered by Disqus