Last Updated: Friday, April 20, 2012, 09:57
जेनेवा : फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था-फीफा की रेफरी समिति ने लंदन ओलम्पिक के तहत होने वाले फुटबॉल मैचों के संचालन के लिए 84 अधिकारियों का चयन किया है। ये अधिकारी 36 देशों से चुने गए हैं।
पुरुष वर्ग के लिए फीफा के छह परिसंघों से 16 रेफरी और 32 सहायक रेफरी चुने गए हैं। जहां तक महिला वर्ग की बात है तो इसके लिए 12 रेफरियों और 24 सहायकों को काम पर लगाया जाएगा। पुरुष रेफरियों के पास बेहतर परिणाम देते हुए 2014 फीफा विश्व कप (ब्राजील) के लिए खुद को योग्य साबित करने का मौका है।
फीफा की महिला रेफरी समिति की प्रमुख सोनिया डोनोनकोर्ट ने कहा कि महिला वर्ग के लिए चुनी गई अधिकांश रेफरी जर्मनी में आयोजित फीफा विमेंस वर्ल्ड कप का हिस्सा रही हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 20, 2012, 15:45