ओलम्पिक में कुश्ती की वापसी हो : पुतिन

ओलम्पिक में कुश्ती की वापसी हो : पुतिन

मास्को : ओलम्पिक खेल-2020 से कुश्ती के बाहर किए जाने के मद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस निर्णय को अनुचित बताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को पुतिन के हवाले से लिखा, `इस पारंपरिक खेल को ओलम्पिक कार्यक्रम से बाहर करना न्यायसंगत नहीं है। यह प्राचीन ग्रीस के दौरान खेले जाने वाले खेलों में भी शामिल था।`

पुतिन दरअसल अंतर्राष्ट्रीय और रूस की सेम्बो महासंघ के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। सेम्बो एक यूनिवर्सल मार्शल आर्ट है। यह एक कुश्ती का ही प्रकार है, जिसकी उत्पत्ति 1950 में सोवियत संघ में हुई थी। बाद में इस खेल को कई देशों ने मान्यता दी।

दरअसल अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने यह घोषणा की थी कि वह 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में कुश्ती को शामिल नहीं करेगा। हालांकि इसके बारे में अंतिम निर्णय सितंबर में अर्जेटीना में होने वाले आईओसी के 125 वें सम्मेलन में किया जाएगा। पुतिन ने कहा कि कुश्ती को ओलम्पिक से हटाने के निर्णय के बारे में आईओसी को चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने सेम्बो को भी खेलों के कार्यक्रम में शामिल करने की बात कही। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 14, 2013, 17:56

comments powered by Disqus