Last Updated: Thursday, November 10, 2011, 14:58
चंडीगढ : मौजूदा कबड्डी विश्व कप में डोपिंग विवाद और गहराता जा रहा है। अब एक भारतीय समेत चार और खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद दोषियों की संख्या बढकर 22 हो गई है।
राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के महानिदेशक राहुल भटनागर ने बताया, चार खिलाड़ी गुरुवार को डोपिंग के दोषी पाये गए जिनमें एक भारतीय भी है। भारतीय खिलाड़ी के नमूने में स्टानोजोलोल पाया गया। उन्होंने बताया कि दो अन्य खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तथा एक कनाडा का है। इससे पहले बुद्धवार को छह खिलाड़ी भी डोपिंग के दोषी पाये गए थे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 10, 2011, 20:47