‘किसी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं’

‘किसी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं’


नई दिल्ली : हम भले ही हाकी को राष्ट्रीय खेल मानते हों लेकिन देश को आठ ओलंपिक स्वर्ण और एक विश्व कप दिलाने वाले इस खेल को भारत के राष्ट्रीय खेल का दर्जा हासिल नहीं है। एक आरटीआई पर जवाब में खेल मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने किसी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं दिया है जबकि सरकार के वेब पोर्टल राष्ट्रीय खेल शीषर्क के तहत भारतीय हाकी की उपलब्धियों का विवरण है।

लखनऊ की 10 वर्षीय ऐश्वर्य पाराशर ने प्रधानमंत्री कार्यालय को आरटीआई भेजकर राष्ट्रगान, गीत, खेल, पक्षी, पशु, फूल और प्रतीक की घोषणा के आदेशों की प्रति मांगी थी। उसके सवाल गृह मंत्रालय को भेजे गए जिसने राष्ट्रीय खेल का मसला खेल मंत्रालय को भेजा।

जवाब में खेल मंत्रालय के अवर सचिव शिवप्रताप सिंह तोमर ने ऐश्वर्य को जवाब में लिखा कि सरकार ने किसी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं दिया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 2, 2012, 17:14

comments powered by Disqus