कैप्टन कूल धोनी का नया हेयर स्टाइल, रॉक स्टार बालों का नया लुक

कैप्टन कूल धोनी का नया हेयर स्टाइल, रॉक स्टार बालों का नया लुक

कैप्टन कूल धोनी का नया हेयर स्टाइल, रॉक स्टार बालों का नया लुकज़ी मीडिया ब्यूरो

रांची: हर बार अपने नए हेयर स्टाइल के लिए चर्चा में रहनेवाले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने अपने बालों को नया लुक दिया है। रविवार को रांची में टाइटन्स के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी नए लुक में नजर आए।

नई हेयर स्टाइल में धोनी रॉक स्टार की तरह लग रहे थे। 32 साल के धोनी का नया लुक उस वक्त सामने आया जब मैच के दौरान उन्होंने अपना हेलमेट निकाला। धोनी ने अपनी नई हेयर स्टाइल इटली के फुटबॉल स्टार मारियो बालोटेली की तरह हेयर स्टाइल रखी है। इस स्टाइल में दोनों तरफ बिल्कुल भी बाल नहीं है और बीच में एक चोटी दिख रही है।

धोनी हमेशा से अपने ऑफ बीट हेयर स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। वर्ष 2007 में जब भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्वकप जीता था तब धोनी ने लंबे बाल रखे थे। उस वक्त पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी उनकी खूब तारीफ की थी। मुशर्रफ को धोनी की हेयर स्टाइल काफी पसंद आई थी। उनके इस हेयर स्टाइल के बाद धोनी के हजारों फैन्स ने लंबे बाल रखने शुरू कर दिए थे। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने अपने बाल कटवा लिए थे। उसके बाद से वह छोटे स्टाइल के बाल रखने लगे।

First Published: Monday, September 23, 2013, 08:58

comments powered by Disqus