कोलकाता टेस्ट : भारत के 316 के जवाब में इंग्लैंड का स्कोर 216/1

कोलकाता टेस्ट : भारत के 316 के जवाब में इंग्लैंड का स्कोर 216/1

कोलकाता टेस्ट : भारत के 316 के जवाब में इंग्लैंड का स्कोर 216/1कोलकाता : इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां एक विकेट पर 216 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 316 रन बनाये थे। स्टंप उखड़ने के समय एलिस्टेयर कुक 136 और जोनाथन ट्राट 21 रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले, भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 273 रन बनाए थे। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (22) और जहीर खान (शून्य) ने दिन के खेल की शुरुआत की। जहीर को छह रन के निजी योग पर स्पिनर मोंटी पनेसर की गेंद पर अम्पायर ने पगबाधा करार दिया। इसके बाद ईशान्त शर्मा भी अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके।

ईशान्त को पनेसर ने बोल्ड किया। ईशान्त खाता भी नहीं खोल सके। धोनी 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज स्टीवन फिन की गेंद पर ग्रीम स्वान ने कैच किया। धौनी ने 114 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। प्रज्ञान ओझा खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की ओर से पनेसर ने चार जबकि एंडरसन ने तीन विकेट झटके वहीं फिन और स्वान के खाते में एक-एक विकेट गया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 6, 2012, 14:02

comments powered by Disqus