क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए हिन्दी कमेंट्री जरूरी : कपिल

क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए हिन्दी कमेंट्री जरूरी : कपिल

क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए हिन्दी कमेंट्री जरूरी : कपिलनई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में स्टार क्रिकेट पर हिन्दी कमेंटेटर के रूप में नयी पारी शुरू करने जा रहे पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि भारत में क्रिकेट को जीवित रखने के लिये हिन्दी में कमेंट्री बहुत जरूरी है। स्टार क्रिकेट ने कपिल के अलावा जुमलों के लिये मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू को भी हिन्दी कमेंट्री के लिये अनुबंधित किया है।


भारत और इंग्लैंड के बीच सभी मैचों का स्टार क्रिकेट पर हिन्दी में आंखों देखा हाल सुनाया जाएगा। कपिल ने अपनी इस नयी पारी के बारे में कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। स्टार क्रिकेट का यह अच्छा प्रयास है। उन्होंने हिन्दी भाषा की अहमियत को पहचाना। यदि हमें हिन्दुस्तान में क्रिकेट को जीवित रखना है तो हिन्दी में कमेंट्री होनी बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मैं कई साल से ऐसा सोच रहा था। अब क्रिकेट हिन्दी भाषी क्षेत्रों में फैल चुका है। पहले यह केवल मेट्रो में खेला जाता था। आज हमारे कप्तान यानी महेंद्र सिंह धोनी झारखंड से हैं। हरभजन सिंह जालंधर से आये हैं। जहीर खान श्रीरामपुर जैसे छोटे शहर से हैं। यह कह सकते हैं कि अब तक हम गुमराह थे लेकिन अब क्रिकेट प्रेमी बड़े बड़े खिलाड़ियों से हिन्दी में भी मैच के बारे में सुन सकते हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 12, 2012, 12:40

comments powered by Disqus