खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वे किसी भी देश के हों: नवजोत सिंह सिद्धू

खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वे किसी भी देश के हों: नवजोत सिंह सिद्धू

खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वे किसी भी देश के हों: नवजोत सिंह सिद्धूनई दिल्ली : हाकी इंडिया लीग में भाग लेने आये पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ मुंबई में शिवसेना के विरोध प्रदर्शन पर सीधे जवाब नहीं देते हुए भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कहा कि खिलाड़ियों को मान सम्मान मिलना चाहिये, चाहे वे किसी भी देश के हों।

मुंबई में कल शिवसेना के विरोध के कारण मुंबई मैजिशियंस टीम अभ्यास नहीं कर सकी । इस टीम में पाकिस्तान के चार खिलाड़ी हैं। आखिर में आज टीम ने अपना बेस बदलकर दिल्ली कर लिया।

यहां लीग के लिये ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम की घोषणा के मौके पर सिद्धू ने कहा ,‘‘ खिलाड़ी और कलाकार लोगों को जोड़ते हैं। खेल कभी नफरत नहीं फैलाता लिहाजा खिलाड़ियों को पूरा मान सम्मान मिलना चाहिये।’’ अमृतसर से भाजपा सांसद सिद्धू ने कहा,‘‘ खिलाड़ियों को राजनीति से परे रखना चाहिये।’’ वहीं भारत के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लीग में खेलने देना चाहिये।

उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों का विरोध नहीं होना चाहिये। इस लीग में दुनिया भर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और खेल को सियासत से अलग रखना चाहिये।’’ (एजेंसी)

First Published: Monday, January 14, 2013, 16:37

comments powered by Disqus