खेल दिवस पर माकन ने दी ध्यानचंद को श्रद्धांजलि

खेल दिवस पर माकन ने दी ध्यानचंद को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : केन्द्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज यहां हाकी के जादूगर दिवंगत मेजर ध्यानचंद की कांसे की मूर्ति पर फूलमाला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज 29 अगस्त को हाकी के महान खिलाड़ी ध्यान चंद की 107वीं जयंती है। इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन राष्ट्रपति खेलों में विशेष योगदान देने वालों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न अजरुन ध्यानचंद और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार शामिल हैं।

खेल मंत्री ने आज सुबह इंडिया गेट के पास ध्यानचंद राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम के परिसर में स्थापित ध्यानचंद की कांसे की मूर्ति को फूलमाला अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर अनेक खेल प्रेमी और अधिकारी मौजूद थे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 29, 2012, 15:39

comments powered by Disqus