Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 19:08

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की शिकायत बीसीसीआई से की हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोनी ने गंभीर के रवैये से नाराज होकर बीसीसीआई से शिकायत ही है। उन्होंने कहा, गौतम गंभीर मैदान पर टीम को नुकासान करने वाला वर्ताव करते हैं।
गंभीर से नाराज कप्तान धोनी ने कहा कि गंभीर स्वार्थी खिलाड़ी हैं और टीम को नुकसान करने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि गौतम गंभीर के करीबियों ने टकराव से इनकार किया है। गौतलब है कि भारत-इंग्लैंड के बीच मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया इंग्लैंड से लगातार दो टेस्ट मैच हार चुकी है। चार मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे हैं। इस हार पर भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना हो रही है। धोनी की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिसके चलते कई बातें सामने आ रही है।
पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने भारतीय टीम में धोनी के बने रहने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह दूसरे हकदार विकेटकीपरों का प्रवेश रोक रहे हैं। भारत की 1983 विश्व कप जीत के नायक रहे अमरनाथ ने पूछा, धोनी यह कहने वाला कौन है कि मैं टीम में बने रहना चाहता हूं और टीम की कप्तानी की चुनौती को लेना चाहता हूं? उसने क्या किया है? धोनी ने कोलकाता में इंग्लैंड से मिली टीम की करारी शिकस्त के बावजूद कप्तानी से हटने से इनकार कर दिया था और जोर देते हुए कहा था कि वह इस चुनौती से भागना नहीं चाहते।
First Published: Wednesday, December 12, 2012, 13:48