गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में पिस्टोरियस कोर्ट में पेश होंगे -Oscar Pistorius to defend murder charge in court today

गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में पिस्टोरियस कोर्ट में पेश होंगे

गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में पिस्टोरियस कोर्ट में पेश होंगे  ज़ी न्यूज ब्यूरो

जोहानिसबर्ग: अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में `ब्लेड रनर` आस्कर पिस्टोरियस को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है क दक्षिण अफ्रीका के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता `ब्लेड रनर` आस्कर पिस्टोरियस पर पुलिस ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकेंप की हत्या का आरोप है। पुलिस ने इन रिपोटरें को खारिज कर दिया कि पिस्टोरियस गलती से उसे घुसपैठिया समझ बैठे थे। यह घटना वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले हुई।

पुलिस के मुताबिक पिस्टोरियस के परिवार ने पुष्टि की है कि इस मामले में केवल एक संदिग्ध है और वह यह खिलाड़ी है। पिस्टोरियस को गिरफ्तार किया गया है और उनकी जमानत याचिका ठुकरा दी गई है। पुलिस ने कहा कि मृतका की पहचान एक 30 वर्षीय मॉडल रीवा स्टीनकेंप के रूप में की गई है। मृतका पर चार बार गोलियां चलाई गई थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ब्लेड रनर` के रूप में मशहूर हुए पिस्टोरियस ओलंपिक में भाग लेने वाले पहले विकलांग थे। पिस्टोरियस ने पैरालम्पिक खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। एक साल की उम्र में ही घुटने के नीचे उनके दोनों पैर बेकार हो गए थे और वह कार्बन फाइबर ब्लेड पर दौड़ते थे। पिछले साल टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों में चुना था।

First Published: Friday, February 15, 2013, 10:28

comments powered by Disqus