चाइना ओपन से बाहर हुईं साइना - Zee News हिंदी

चाइना ओपन से बाहर हुईं साइना

 

शंघाई : चौथी वरीय खिलाड़ी साइना नेहवाल को शंघाई में चल रहे चाइना बैडमिंटन ओपन के महिला एकल के पहले दौर में आज यहां उलटफेर का सामना करना जिससे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा से भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।

 

साइना ने कोरिया की योन जू बाई के खिलाफ पहले गेम में जीत से अच्छी शुरू की लेकिन उन्हें महिला एकल स्पर्धा में एक घंटे एक मिनट में 21-15 , 22-24 , 15-21 से हार का मुंह देखना पड़ा। पुरूष एकल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं बचा है क्योंकि पी कश्यप पहले राउंड में जापान के केनिचि टागो से 17-21 , 16-21 से हार गए।

 

अजय जयराम भी पुरूष एक के पहले राउंड में हांगकांग के विंग कि वोंग से 18-21 , 19-21 से पराजय मिली जिसे भारतीय खेमे में निराशा छा गई। हालांकि ज्वाला गुट्टा और वी. डीजू ने मिश्रित युगल के पहले राउंड में जीत दर्ज कर भारतीयों की टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीद बनाए रखी। इस भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के डेबी सुसांतो और मोहम्मद रिजाल को आधे घंटे तक चले मुकाबले में 21-17 , 21-16 से हरा दिया।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 23, 2011, 21:16

comments powered by Disqus