Last Updated: Friday, January 25, 2013, 11:14
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: फोर्ब्स की जारी नई सूची के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी टॉप 100 सेलिब्रेटी में देश के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। फोर्ब्स ने भारत में सबसे अधिक पॉपुलर व कमाई करने वाले टॉप 100 सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 135.16 करोड़ की कमाई कर तीसरे स्थान पर रहे जबकि पहले स्थान पर काबिज होकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने बाजी मारी। इस लिस्ट के मुताबिक अनुसार शाहरूख ने अक्टूबर 2011 से लेकर सितम्बर 2012 तक कुल 202.8 करोड़ रूपए कमाए जबकि सलमान खान ने 144 रूपए कमाए।
दूसरे भारतीय खिलाड़ियों में टॉप 50 सेलिब्रेटी की सूची में विराट कोहली, साइना नेहवाल,सानिया मिर्जा भी शामिल है।
हाल ही वनडे क्रिकेट से सन्यास लेने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कमाई से दूर नहीं है। वे छठवें स्थान पर रहे। बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर बाजी मारी और 7वें स्थान पर रही। वीरेन्द्र सहवाग 8वें पर जबकि विराट कोहली ने 9वें स्थान पर जगह बनाई।
First Published: Thursday, January 24, 2013, 18:57