तीन वर्षों में 338 खिलाड़ी डोप टेस्ट में पकड़े गए

तीन वर्षों में 338 खिलाड़ी डोप टेस्ट में पकड़े गए

नई दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान देश में डोप टेस्ट में 338 खिलाड़ी प्रतिबंधित दवा के सेवन के दोषी पाये गए। लोकसभा में पोन्नम प्रभाकर के प्रश्न के लिखित उत्तर में युवा एवं खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करने वाले दोषी खिलाडियों पर प्रतिबंध भी लगाये गए।

उन्होंने कहा कि सरकार और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी :नाडा: देश में खेलों को प्रतिबंधित दवाओं के मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम कर रही है और विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर भारत में खेलों के लिए स्वस्थ माहौल तैयार करने और इस बुराई से निजात पाने का प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा कि 2009 से 2012 के बीच नाडा ने खेलों के लिए स्वस्थ माहौल तैयार करने के लिए कई कार्यशालाएं आयोजित की और इसमें 8000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सिंह ने कहा कि नाडा सीबीएसई स्कूलों के साथ भी इस दिशा में सहयोग कर रही है और स्कूली स्तर से ही जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 4, 2013, 19:35

comments powered by Disqus