तीरंदाजी संघ के प्रमुख बने रहेंगे मल्होत्रा

तीरंदाजी संघ के प्रमुख बने रहेंगे मल्होत्रा

नई दिल्ली : विजय कुमार मल्होत्रा को शुक्रवार को भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) का अध्यक्ष चुन लिया गया। मल्होत्रा बीते 40 साल से इस खेल संघ के प्रमुख हैं। 80 साल के मल्होत्रा को 1973 से लगातार और निर्विरोध चुना रहा था लेकिन इस बार पूर्व आईएएस अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र अधिकारी व क्लीन स्पोर्ट्स इंडिया के समन्यवयक बीवीपी राव ने उन्हें चुनौती दी लेकिन राव को मुंह की खानी पड़ी।

इससे पहले तीन बार टाले जा चुके एएआई चुनाव के दौरान विवाद खड़ा हो गया क्योंकि इस खेल संघ ने राष्ट्रीय खेल विकास संहिता की शर्तो का उल्लंघन करते हुए एक बार फिर मल्होत्रा को अपना प्रमुख चुना। इस संहिता में साफ है कि कोई भी व्यक्ति लगातार दो कार्यकाल (आठ साल) या 70 साल से अधिक उम्र के बाद किसी खेल संघ के लिए चुनाव नहीं लड़ सकता। एएआई ही नहीं, फिलहाल अधिकांश खेल संघ पूर्व खेल मंत्री अजय माकन द्वारा प्रस्तावित खेल संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 9, 2012, 15:18

comments powered by Disqus