तूफान से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है ओलंपिक मशाल

तूफान से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है ओलंपिक मशाल

तूफान से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है ओलंपिक मशालएथेंस: रूस के शहर सोच्चि में 2014 में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों की मशाल अपनी यात्रा के दौरान मुश्किलों का सामना कर रही है लेकिन इससे उसे आगे बढ़ने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मंगलवार को ग्रीस की मुख्यभूमि पर इस मशाल रैली का सामना बारिश और तूफान से हुआ। इस मशाल को पांच अक्टूबर को मेजबान शहर को आयोजकों को सौंपा जाएगा।

इसके बाद यह मास्को में सात अक्टूबर को अपनी यात्रा शुरू करेगी और 65000 किलोमीटर की दूरी नापते हुए सात फरवरी को सोच्चि पहुंचेगी, जहां शीतकालीन खेलों का उद्घाटन होना है। बीते रविवार को ओलम्पिक के जन्मस्थान ओलम्पिया में इस मशाल को प्रजवल्लित किया गया था और अब यह ओलम्पिक अभियान की भावना का संदेश प्रसारित करते हुए पेलोपोनीज प्रायद्वीप को पार कर चुकी है।

इस यात्रा के दौरान इस मशाल का सामना तूफान और बारिश से हुआ लेकिन इसके बावजूद हजारों की संख्या में युवाओं ने इसका स्वागत किया और इस रैली में शामिल लोगों की हौसलाअफजाई की। इस यात्रा के दौरान इस मशाल का सामना तूफान और बारिश से हुआ लेकिन इसके बावजूद हजारों की संख्या में युवाओं ने इसका स्वागत किया और इस रैली में शामिल लोगों की हौसलाअफजाई की।

ग्रीस में रैली के आयोजकों ने कहा है कि वे मौसम को लेकर चिंतित नहीं हैं। वे तो पांच अक्टूबर को इस मशाल को रूसी आयोजकों को सौंपने से पहले रुक नहीं सकते। रूसी अधिकारियों को मशाल सौंपने के लिए पानाथिनैकोन स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एथेंस में स्थित इसी स्टेडियम में पहले आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 2, 2013, 11:38

comments powered by Disqus