तेंदुलकर, राठौड़ ने दी विजय कुमार को बधाई

तेंदुलकर, राठौड़ ने दी विजय कुमार को बधाई

नई दिल्ली : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लंदन ओलंपिक की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज विजय कुमार को बधाई दी है।

तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, विजय कुमार के शानदार प्रदर्शन ने हमें गौरवांवित किया। भारत को रजत पदक मिला और अब स्वर्ण पदक की बारी है। ‘कम आन इंडिया’।

16 डोगरा रेजीमेंट में सूबेदार विजय ने शुक्रवार को अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत रजत पदक जीता।

वर्ष 2004 एथेंस ओलंपिक की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह ने भी विजय को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, मैं भारतीय होने पर, भारतीय सेना का सदस्य होने और भारतीय निशानेबाजी का प्रतिनिधित्व करने पर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। विजय कुमार धन्यवाद। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 4, 2012, 16:59

comments powered by Disqus