दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिये रोल मॉडल हैं धोनी : मौरिस

दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिये रोल मॉडल हैं धोनी : मौरिस

दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिये रोल मॉडल हैं धोनी : मौरिस नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस ने यहां कहा कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया भर के कई क्रिकेटरों के लिये रोल मॉडल हैं। मौरिस ने धोनी की तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने उनकी नेतृत्वक्षमता के बारे में भी बात की जिसकी वजह से भारत एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व चैंपियन बना। उन्होंने कहा, ‘धोनी दुनिया भर के कई क्रिकेटरों के लिये रोल मॉडल हैं। भारत इसलिए विश्व चैंपियन है क्योंकि उसके पास विशेषकर धोनी जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। ’

दक्षिण अफ्रीका का छरहरे बदन का यह तेज गेंदबाज चैंपियन्स लीग में दो बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहा है। उन्होंने कहा कि वह लीग चरण में शीर्ष पर रहकर अपना सेमीफाइनल मैच शनिवार को दिल्ली में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहना है। हम ग्रुप चरण का अंत अच्छे परिणाम के साथ करना चाहते हैं। चेन्नई की टीम कल फिरोजशाह कोटला में त्रिनिदाद एवं टोबैगो से भिड़ेगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 1, 2013, 19:40

comments powered by Disqus