धार्मिक भावना ‘आहत’ करने पर धोनी के खिलाफ केस दर्ज|MS Dhoni

धार्मिक भावना ‘आहत’ करने पर धोनी के खिलाफ केस दर्ज

धार्मिक भावना ‘आहत’ करने पर धोनी के खिलाफ केस दर्जबेंगलुरू : हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से ‘आहत’ करने और एक हिंदू देवता का ‘अपमान’ करने के लिए यहां की स्थानीय अदालत ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

स्थानीय अदालत के छठे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) चूड़ी खान ने सामाजिक कार्यकर्ता जयकुमार हीरमथ की शिकायत पर धोनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारी 295 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

अपनी शिकायत में जयकुमार ने आरोप लगाया है कि एक व्यावसायिक पत्रिका के विज्ञापन में धोनी को भगवान विष्णू के रूप में पेश किया गया है। विज्ञापन में धोनी को हाथ में जूते के साथ अन्य चीजों को पकड़े हुए दिखाया गया है। जयकुमार का कहना है कि इस तरह से धोनी ने हिंदू देवता का अपमान करने के साथ ही हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए अदालत ने शिकायतकर्ता की शिकायत दर्ज करने के लए 12 मई की तिथि तय की है। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 6, 2013, 17:25

comments powered by Disqus