`धोनी 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के दावेदार`

`धोनी 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के दावेदार`

`धोनी 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के दावेदार`लंदन : मुश्किल परिस्थिति में होने के बावजूद मैच जिताने की महेंद्र सिंह धोनी की गजब की क्षमता से प्रभावित ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने भारतीय कप्तान की तुलना महान माइकल जोर्डन से करते हुए कहा कि 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं है।

धोनी ने दबाव की स्थिति में कई बार अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए भारत ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को भी जीत दिलाई है।

मुश्किल लम्हों में रन बनाने की धोनी की क्षमता से प्रभावित ‘टेलीग्राफ’ समाचार पत्र के लेखक साइमन ह्यूज ने कहा कि अगर माइकल जोर्डन 20वीं सदी का महानतम खिलाड़ी था तो धोनी 21वीं सदी के शुरूआती दावेदारों में शामिल है।

लेखक ने सबसे पहले याद किया है कि किस तरह जोर्डन ने एनबीए में शिकागो बुल्स के लिए अंतिम लम्हों में मैच जीते और उनके विरोधी असहाय होकर देखते रहे। उन्होंने इसके बाद लिखा कि किस तरह धोनी ने भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए ऐसा किया।


ह्यूज ने कहा कि एमएस धोनी ने गुरूवार रात जब चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक और मैच जीता तो मुझे जोर्डन की याद आई। वह अंत तक चुनौती देता है और आम तौर पर टीम को जिता देता है। उसकी टीम को अंतिम चार ओवर में 46 रन की जरूरत थी जिसमें से दो ओवर दुनिया के नंबर एक गेंदबाज डेल स्टेन को फेंकने थे। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हमें लगा कि शायद इस बार धोनी ने काफी देर कर दी है लेकिन नहीं। स्टेन की पहली गेंद डीप मिडविकेट के उपर से छह रन के लिए और दूसरी गेंद पर लांग आन पर छक्का पड़ा।

ह्यूज ने कहा कि उसने जीत के लिए 46 में से 41 रन बनाए और वह भी सिर्फ 12 गेंद का सामना करते हुए। इस लेखक ने कहा कि जोर्डन जिस तरह से अपनी विरोधी टीमों को रौंदा करते थे उसकी तरह धोनी भी अपनी विरोधी टीमों के साथ लगातार ऐसा कर रहा है।

ह्यूज ने कहा कि अगर आपको 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के शुरूआती उम्मीदवार की तलाश है तो किसी और की तरफ मत देखिए। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 26, 2013, 20:50

comments powered by Disqus