धोनी का 'डबल गेम', क्रिकेटरों से ही कर रहे हैं कमाई! -Now, Dhoni’s business interests under scanner

धोनी का 'डबल गेम', क्रिकेटरों से ही कर रहे हैं कमाई!

धोनी का 'डबल गेम', क्रिकेटरों से ही कर रहे हैं कमाई!ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विवादों में है। उनके ऊपर एक नया आरोप लग रहा है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म रहि्ति स्‍पोर्ट्स मैनेजमेंट में धोनी की 15 फीसदी हिस्सेदारी है। यह कंपनी टीम इंडिया में खेलने वाले चार दूसरे खिलाड़ियों का भी मैनेजमेंट देखती है। कंपनी धोनी के करीबी दोस्त और कारोबारी सहयोगी अरुण पांडेय चलाते हैं।

यह कंपनी इनकी कारोबारी जिंदगी को भी मैनेज करती है। यह कंपनी कई तरह के कारोबारी संगठनों से जुड़ी है। अखबार के अनुसार कम से कम 2 मामले में प्रोपराइटी और हितों के टकराव की स्थिति बनती है।

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक श्रनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में धोनी उपाध्यक्ष भी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्पॉट फिक्सिंग विवाद में चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम उछलने के बाद भी धोनी सिर्फ इसीलिए चुप रहे ताकि बिजनेसमैन धोनी का नुकसान नहीं हो। धोनी ने इसी साल रहिति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में 210 करोड़ रुपये के बदले 15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

First Published: Monday, June 3, 2013, 13:07

comments powered by Disqus