क्रिकेट में हीरो तो पढ़ाई में ‘पप्पू’ निकले महेंद्र सिंह धोनी-Mahendra Singh Dhoni

धोनी का पूरा नहीं हुआ ग्रेजुएट कहलाने का सपना

धोनी का पूरा नहीं हुआ ग्रेजुएट कहलाने का सपनाज़ी न्यूज ब्यूरो

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम को कई सफलताएं दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पढ़ाई के मैदान में फेल हो गए हैं। रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में स्नातक कोर्स में दाखिला लेने वाले धोनी का परीक्षा परिणाम नहीं निकल पाया है।

ज्ञात हो कि धोनी ने स्नातक करने के लिए सेंट जेवियर कॉलेज में वर्ष 2008 में दाखिला लिया था। धोनी ने ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एंड सेक्रेटेरियल कोर्स में प्रवेश लिया था लेकिन वह इस कोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए।

धोनी कोर्स की छह सेमेस्टर में से किसी भी सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। इस साल उनका रजिस्ट्रेशन भी समाप्त हो जाएगा यानि इसके बाद वह परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि धोनी के व्यस्त कार्यक्रमों को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने उनके लिए नियमों में थोड़ी ढील दी थी लेकिन धोनी इसका भी फायदा उठाने में नाकाम रहे।

First Published: Saturday, February 16, 2013, 21:31

comments powered by Disqus