Last Updated: Wednesday, December 7, 2011, 03:18
ज़ी न्यूज ब्यूरोरांची : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर नक्सली हमले की आशंका जताई जा रही है। पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों की चिंताओं को देखते हुए झारखंड सरकार ने धोनी की सुरक्षा का जिम्मा रांची पुलिस से लेकर झारखंड आर्म्ड पुलिस को दे दिया है।
बीते शनिवार को रांची पहुंचे टीम इंडिया के कप्तान धोनी को लेकर इंटेलीजेंस ब्यूरो ने एक अलर्ट जारी किया था, जिसमें उनपर नक्सली हमले की आशंका जताई गई है। आईबी की चिट्ठी सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को भेजी गई है, जिसमें मशहूर हस्तियों पर अपने-अपने राज्यों में संभावित खतरों को लेकर आगाह किया गया है। इस चिट्ठी में करीब 36 नामी-गिरामी लोगों के नाम हैं, जिसमें एक नाम महेंद्र सिंह धोनी का भी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर धोनी इस समय आराम कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धोनी पर लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन भी हमला कर सकते हैं।
First Published: Wednesday, December 7, 2011, 15:34