नाइके ने लांस आर्मस्ट्रांग से संबंध तोड़े

नाइके ने लांस आर्मस्ट्रांग से संबंध तोड़े

नाइके ने लांस आर्मस्ट्रांग से संबंध तोड़ेवाशिंगटन : लांस आर्मस्ट्रांग ने आज लिवस्ट्रांग कैंसर चैरिटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं नाइके ने डोप कलंकित इस साइक्लिंग स्टार से सारे संबंध तोड़ दिये। अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग संघ पर लगातार यह बताने के लिए दबाव बन रहा है कि सात बार का टूर द फ्रांस चैम्पियन आर्मस्ट्रांग इतने लंबे समय तक डोप टेस्ट में पकड़े जाने से कैसे बचता रहा।

लिवस्ट्रांग की वेबसाइट पर आर्मस्ट्रांग ने कहा, ‘फाउंडेशन को उनके साइक्लिंग करियर से जुड़े विवादों के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं।’ वहीं खेल सामान निर्माता कंपनी नाइके ने उनपर धोखे का आरोप लगाते हुए उनसे सारे नाते तोड़ दिए।

नाइके ने कहा, ‘लांस आर्मस्ट्रांग के डोपिंग का दोषी होने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। करीब एक दशक तक उन्होंने नाइके को गुमराह किया। हमें उनके साथ करार रद्द करते हुए बहुत दुख हो रहा है।’ कंपनी ने कहा, ‘नाइके लिवस्ट्रांग को सहयोग करता रहेगा।’ लिवस्ट्रांग अमेरिका की मशहूर कैंसर चैरिटी है जिसे 1997 में आर्मस्ट्रांग ने कैंसर से उबरने के बाद स्थापित किया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 17, 2012, 23:09

comments powered by Disqus