Last Updated: Saturday, March 24, 2012, 08:14
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार और एशिया कप से बाहर होने के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक अच्छा पल इंतजार कर रहा है।
खबर यह आ रही है कि धोनी जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी की आई तस्वीरों से भी यह अनुमान लगाया जा रहा है, जिसमें वह कुछ मोटी नजर आ रही हैं। दो साल पहले देहरादून में अचानक धोनी ने अपने बचपन की मित्र साक्षी के संग सात फेरे लिए थे।
उस समय भी मीडिया को इस समारोह से दूर रखा गया था और कुछ नजदीकी मित्र और रिश्तेदार ही शामिल हो पाए थे। अब जब वो पिता बनने वाले हैं तो शायद ही मीडिया को इसकी ब्रेकिंग न्यूज मिल पाए। ऐसा इस लिए भी है क्योंकि धोनी अपनी निजी जिन्दगी के बारे में सार्वजनिक चर्चा नहीं चाहते हैं।
First Published: Sunday, March 25, 2012, 16:10