पिंकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

पिंकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

पिंकी को 14 दिन की न्यायिक हिरासतकोलकाता : एशियाई खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रमाणिक को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पिंकी पर आरोप है कि वह पुरुष है। उसे बलात्कार के आरोप के बाद गिरफ्तार किया गया था।

पश्चिम रेलवे की यह एथलीट महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की सदस्य थी। उसे आज उप संभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उसका लिंग सत्यापन परीक्षण करवाने का निर्देश दिया।

बिधाननगर (24 परगना जिला) के पुलिस उपायुक्त ने संवाददाताओं को बताया, पिंकी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। पिंकी ने गुरुवार को लिंग पहचान परीक्षण कराने से इंकार कर दिया था।

पिंकी को इस शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था कि वह पुरुष है और उसने कथित तौर पर एक महिला से बलात्कार किया है।

पिंकी पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला विधवा है और एक बच्चे की मां है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि पिंकी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लिव-इन रिश्ता कायम किया और बीते कुछ महीनों से उसके साथ बलात्कार करता रहा।

महिला ने कहा है कि पिंकी ने इस दौरान उसके साथ मारपीट की है और उसका कई तरह से शोषण किया है।

महिला की शिकायत के बाद पिंकी को एक निजी नर्सिग होम में ले जाया गया और उसका मेडिकल चेकअप किया गया। नर्सिग होम की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिंकी पुरुष है।

पिंकी ने 2006 के दोहा एशियाई खेलों में 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण जीता था। इसके अलावा उन्होंने उसी साल मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी जीता था। तीन साल पहले पिंकी ने एथलेटिक्स से संन्यास ले लिया था। वह रेलवे में टिकट निरीक्षक पद पर नौकरी करती है। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 15, 2012, 20:46

comments powered by Disqus