पिंकी प्रमाणिक का होगा क्रोमोसोम पैटर्न परीक्षण

पिंकी प्रमाणिक का होगा क्रोमोसोम पैटर्न परीक्षण

पिंकी प्रमाणिक का होगा क्रोमोसोम पैटर्न परीक्षण कोलकाता : बरासात अदालत ने शुक्रवार को 2006 एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी पिंकी प्रमाणिक के लिंग निर्धारण के लिए क्रोमोसोम पैटर्न की रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है और इस एथलीट की न्यायिक हिरासत को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

पिंकी पर बलात्कार का आरोप है, साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि वह पुरूष है।

बरासात की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता माथुर ने आदेश दिया है कि पिंकी के खून के नमूने क्रोमोसोम पैटर्न परीक्षण ‘कैरयोटाइपिंग’ के लिए हैदराबाद या मुंबई भेजे जाएं ताकि इस एथलीट के लिंग का पता चल सके। पिंकी की जमानत की अपील खारिज कर दी गई।

राज्य के एसएसकेएम अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि इस जांच को हासिल करने में सात से 10 दिन का समय लग सकता है। इस अस्पताल में पिंकी के लिंग निर्धारण का परीक्षण हुआ था और केवल क्रोमोसोम पैटर्न परीक्षण नहीं हो पाया था ।

पिंकी 15 जून से न्यायिक हिरासत में है। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 29, 2012, 20:40

comments powered by Disqus