Last Updated: Thursday, October 3, 2013, 12:39
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक के बाद एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। हाल ही में धोनी ने अपने फैंस के लिए जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह दक्षिण भारत के अभिनेता दिख रहे हैं।
अपने बदले हुए हेयरस्टाइल को लेकर चर्चा में आए कप्तान धोनी ने अब नया ड्रेसिंग स्टाइल भी अपना लिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियंस लीग टी-20 के सेमीफाइनल तक पहुंचाने के बाद वे पत्नी साक्षी के साथ लुंगी में नजर आए। फेसबुक पर धोनी के फैन्स पेज पर उनकी यह नई स्टाइल वाली तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं। नीले रंग की चेक प्रिंट की लुंगी में धोनी दक्षिण भारतीय सिनेमा के अन्ना जैसे लग रहे हैं।
गौर हो कि बांग्लादेश के खिलाफ लगभग एक दशक पहले पदार्पण के बाद से ही भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी और अपने बालों के साथ कुछ नया करने के लिए जाना जाता है। धोनी को कुछ ही दिन पहले रांची चैम्पियन्स लीग में दक्षिण अफ्रीका की टीम टाइटन्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुआई करते हुए नए हेयर स्टाइल के साथ देखा गया था। उनका यह लुक मीडिया में काफी चर्चित हुआ था।
First Published: Wednesday, October 2, 2013, 21:34