Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 12:27

रांची : बिना सुरक्षा घेरे के बाइक चलाकर रांची पुलिस के लिए समस्या पैदा करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीते दिन कहा कि वह सुबह इतनी जल्दी पुलिसवालों को परेशान नहीं करना चाहते थे जब सड़के खाली थीं।
धोनी ने कहा कि सुरक्षा जरूरी नहीं थी क्योंकि सड़कें खाली थी। उन्होंने साथ ही कहा कि वह इतनी सुबह सुरक्षा कर्मियों को परेशान नहीं करना चाहते थे। चैंपियंस लीग टूर्नामेंट से पूर्व मीडिया कांफ्रेंस में सुरक्षा से जुड़े सवाल पर धोनी ने हालांकि स्पष्ट किया कि वह जब भी सार्वजनिक स्थलों का दौरा करते हैं तो सुरक्षाकर्मियों के साथ जाते हैं।
धोनी की प्रतिक्रिया मांगी गई थी क्योंकि पुलिस ने उनके परिवार से आग्रह किया था कि सुरक्षा को देखते हुए यह क्रिकेटर जब भी बाहर जाए तो उन्हें बताया जाए। (एजेंसी)
First Published: Thursday, September 19, 2013, 12:27