पैरा ओलंपियन पिस्टोरियस पर हत्या के आरोप तय

पैरा ओलंपियन पिस्टोरियस पर हत्या के आरोप तय

पैरा ओलंपियन पिस्टोरियस पर हत्या के आरोप तयप्रिटोरिया : पैरालंपियन आस्कर पिस्टोरियस के खिलाफ वैलेंटाइन डे के दिन उनकी प्रेमिका की मौत के मामले में हत्या और गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप तय किए गए।

प्रिटोरिया की अदालत ने पिस्टोरियस के मामले की सुनवाई के लिए तीन मार्च की तारीख तय की है। पिस्टोरियस का कहना था कि उन्होंने गलती से रीवा स्टीनकैंप को गोली मारी क्योंकि उन्होंने सोचा कि वह कोई घुसपैठिया है जो उनके घर में घुस आया है।

अभियोग पक्ष ने इस मामले में सुनवाई के लिए 100 से अधिक गवाहों की सूची सौंपी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तीखी बहस के बाद रीवा की हत्या की गई।

छब्बीस वर्षीय पिस्टोरियस इस दौरान अदालत में मौजूद थे और कार्यवाही शुरू होने से पहले उन्हें रोते हुए देखा गया। रीवा अगर जीवित होती तो आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही होती। पिस्टोरियस का मामला अब प्रिटोरिया में उच्च न्यायालय के पास भेजा जाएगा।

अगर कोई पूर्व नियोजित हत्या का दोषी पाया जाता है तो उसके लिए अनिवार्य आजीवन कारावास है जिसमें से कम से कम 25 बरस जेल में बिताने होंगे। इसका मतलब हुआ कि अगर पिस्टोरियस दोषी पाए जाते हैं तो जब वह जेल से सजा काटकर लौटेंगे तो उनकी उम्र 50 बरस से अधिक होगी। (एजेंसी)


First Published: Monday, August 19, 2013, 16:40

comments powered by Disqus