Last Updated: Monday, April 29, 2013, 19:10
नई दिल्ली : फुटबाल एवं हाकी के पूर्व राष्ट्रीय रेफरी और खेल प्रशासक शैलेंद्रनाथ बसु का कल यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 83 साल के थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं। शैलेन बसु के नाम से मशहूर शैलेंद्रनाथ ने कई सीनियर राष्ट्रीय, जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अलावा फुटबाल के रोवर्स कप, आईएफए शील्ड, डूरंड, डीसीएम टूर्नामेंट और दिल्ली लीग में रेफरी की भूमिका निभायी।
दिल्ली साकर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन के भाटिया ने शैलेंद्रनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व ओलंपियन और फीफा रेफरी एसएस हकीम ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें बेहतरीन रेफरी बताया। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 29, 2013, 19:10