Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 19:40

नई दिल्ली : भारत की शीर्ष वरीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा गुरुवार को जारी विश्व वरीयता क्रम में एक स्थान के फायदे के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
सायना के अलावा भारत के दो खिलाड़ी पीवी सिंधु और अरुं धति पंटावने महिला वर्ग में शीर्ष-50 में जगह बनाने में सफल रही हैं। सिंधु 12वें क्रम पर हैं, जबकि पंटावने 49वें क्रम पर हैं। वह पहली बार शीर्ष-50 में पहुंची हैं। पंटावने को एकल रैंकिंग में 10 स्थान का फायदा हुआ है।
पुरुष एकल में पारूपल्ली कश्यप 13वें क्रम पर हैं। कश्यप को हालांकि दो स्थान का नुकसान हुआ है। वह भारत के सर्वोच्च वरीय पुरुष एकल खिलाड़ी बने हुए हैं। गुरुसाई दत्त 22वें और मुंबई के अजय जयराम 24वें क्रम पर हैं। मध्य प्रदेश के सौरव वर्मा 37वें क्रम पर हैं, जबकि साई प्रणीत पांच स्थान के फायदे के साथ 40वें क्रम पर हैं। थाईलैंड ओपन विजेता के. श्रीकांत भी एक स्थान का फायदा पाने में सफल रहे हैं। श्रीकांत 41वें क्रम पर हैं, जबकि मुम्बई के आनंद पवार पांच स्थान के नुकसान के साथ 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 27, 2013, 19:40