बोपन्ना 2013 में राम के साथ बनाएंगे जोड़ी

बोपन्ना 2013 में राम के साथ बनाएंगे जोड़ी

नई दिल्ली : भारत के रोहन बोपन्ना 2013 एटीपी सत्र के लिए अमेरिकी खिलाड़ी राजीव राम के साथ जोड़ी बनाएंगे। उनके वर्तमान साझेदार महेश भूपति कनाडा के डेनियल नेस्टर के जोड़ीदार होंगे। हाल ही समाप्त हुए वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भूपति और बोपन्ना की जोड़ी फाइनल में हार गई थी। नए जोड़ीदार को पाकर बोपन्ना बेहद उत्साहित हैं। राम का विश्व वरीयता क्रम में 44 वां स्थान हासिल है।

बोपन्ना ने कहा, 2012 में मैंने महेश के साथ जोड़ी बनाई। इसका उद्देश्य लंदन ओलम्पिक की तैयारी था। अब वह समाप्त हो चुका है। मुझे अब एटीपी सत्र की तैयारी में लगना है ताकि हम अच्छा प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा, राम एक शानदार खिलाड़ी हैं। हम जल्द ही मैदान पर एक दूसरे को बधाई देते दिखेंगे। राम ने कहा, रोहन के साथ खेलने का मुझे बेसब्री से इंतजार है। वह युगल प्रतिस्पर्धा में न सिर्फ विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में हैं बल्कि एक अच्छे दोस्त भी हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 13, 2012, 17:30

comments powered by Disqus